देहरादून। हिट एंड रन बिल के खिलाफ उत्तराखंड में दूसरे दिन भी वाहन चालक और स्वामी हड़ताल पर रहे। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देहरादून में विक्रम और सिटी बसों के न चलने के कारण लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ा। जबकि रुड़की में हड़ताल का आंशिक असर देखने को मिला। पौड़ी में टैक्सी और मैक्सी चालकों ने हड़ताल करते हुए सरकार से इस बाल को रद्द करने की मांग की। लामबंद चालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। हड़ताल का असर अब तेल और रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है।