सांसद बोले केंद्र ने दिया महिलाओं को सच्चा मान सम्मान,
नारी शक्ति वंदन के तहत मैराथन द्वारा आयोजित
नाहन: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया इस मैराथन दौड़ को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाई। मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भर में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ता है बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही है।
सांसद कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा महिलाओं के उत्थान को लेकर गंभीर रही है सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस देश में पारित करके महिलाओं को सच्चा सम्मान देने का काम किया है और आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं की 33% भागीदारी को सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है कि देश की राष्ट्रपति आज महिला है साथ ही वित्त मंत्री की कमान भी निर्मला सीतारमण के रूप में एक महिला के हाथ सौंपी गई है।
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नाहन नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा कन्याल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग,अलका गर्ग,ममता भारद्वाज, संजय गोयल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।