भैजी हमार दगड़ी सेल्फी ल्यावा त
उत्तरकाशी। भटवाड़ी में जनसभा के लिए जाते समय रैथल गांव में महिलाओं की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रोका और गाड़ी से नीचे उतर गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर गांव वासियों की खुशी का जैसे कोई ठिकाना ही नहीं रहा। बुजुर्ग, युवा, माताएं, बहनें हर उम्र के लोग जैसे उनकी एक झलक पाने को लालायित थे। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन किया। सभी ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया और साथ में एक सेल्फी लेने के लिए महिलाएं बोली भैजी हमार दगड़ी सेल्फी ल्यिवा त…। मुख्यमंत्री धामी ने भी उनकी खुशी का मान रखते हुए सभी के साथ सेल्फी ली। तो महिलाओं ने भी धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। टिहरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के समर्थन में गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मातृ शक्ति द्वारा मुख्यमंत्री का बुरांश के फूलों से बनी माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। रैली स्थल पर एकत्रित मातृशक्ति के मध्य से मुख्यमंत्री धामी गुजरे तो स्थानीय महिलाओं में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज इतना दिखा कि वह बोल पड़ी भैजी हमार दगड़ी भी सेल्फी ल्यावा त…। मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय महिलाओं के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उनके साथ सेल्फी ली।
0 9 1 minute read

