राज्यपाल

महिला वैज्ञानिको को सम्मानित किया

 

आज Uttarakhand Science Education and Research Centre(#USERC) द्वारा आयोजित महिला वैज्ञानिक कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विज्ञान एवं विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला वैज्ञानिकों तथा छात्राओं को सम्मानित किया।

महिला वैज्ञानिकों और छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाएं।

यह कॉन्क्लेव टेक्नोलॉजी, महिला शक्ति, और युवा शक्ति का अद्भुत संगम है। इन तीनों के समन्वय से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यह आयोजन महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए एक सराहनीय कदम है। इससे बेटियों को विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में नई प्रेरणा मिलेगी।

यूसर्क द्वारा आयोजित नवाचारी कार्यक्रम और पर्यावरणीय वैज्ञानिक गतिविधियां प्रशंसनीय हैं। यूसर्क प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को विज्ञान एवं तकनीकी के माध्यम से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button