उत्तराखंड के खाते में चार पदक और जुड़े
देहरादून। उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को एक स्वर्ण समेत चार पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा, हालांकि तमिलनाडु 16 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में उत्तराखंड से आगे निकल गया है। उत्तराखंड अब सातवें पायदान पर पहुंच गया है। रविवार को उत्तराखंड ने मॉर्डन पेंटाथलॉन में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वहीं, नेट बॉल में उत्तराखंड ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। फिलहाल उत्तराखंड को कुल 67 पदक मिल चुके हैं।
इनमें 15 स्वर्ण, 24 रजत और 28 कांस्य पदक शामिल हैं। इधर, सर्विसेज 42 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। जबकि कर्नाटक 31 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि महाराष्ट्र 29 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है।
रविवार को उत्तराखंड ने कुल चार पदक जीते हैं। उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मणिपुर, केरल, दिल्ली यूपी जैसे राज्य उत्तराखंड से पीछे चल रहे हैं। पदक तालिका में मणिपुर 12 स्वर्ण के साथ आठवें, केरल 12 पदकों के साथ नवें और दिल्ली 11 पदकों के साथ 10वें स्थान पर है। उत्तराखंड को एथलेटिक्स के फील्ड और ट्रैक की स्पर्धाओं में अभी बेहतर पदकों की उम्मीद है। हालांकि रविवार को को उत्तराखंड के हाथ कोई पदक नहीं लगा। आने वाले मुकाबले उत्तराखंड के लिए बेहद अहम हैं।
महाराष्ट्र मार चुका है पदकों का शतक
महाराष्ट्र भले ही पदक तालिका में तीसरे स्थान पर हो। लेकिन पदकों के मामले में महाराष्ट्र शतक मार चुका है। महाराष्ट्र ने कुल 118 पदक जीत लिए हैं। बता दें बीते राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र नंबर वन रह चुका है।
बिहार ने 25 साल बाद जीता गोल्ड
बिहार ने इन राष्ट्रीय खेलों से स्वर्ण पदकों का अपना सूखा खत्म कर दिया है। 25 साल बाद बिहार ने लॉन बॉल में एक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। बिहार के इसबीच किसी भी राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक नहीं मिला था। बिहार पदक तालिका में 28वें स्थान पर है।
राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
सर्विसेज 42 16 13 71
कर्नाटक 31 13 18 62
महाराष्ट्र 29 42 47 118
हरियाणा 23 30 30 83
मध्य प्रदेश 20 13 18 51
तमिलनाडु 16 22 22 60
उत्तराखंड 15 24 28 67
मणिपुर 12 12 14 38
केरल 12 11 17 40
दिल्ली 11 12 19 42
उत्तर प्रदेश 10 11 09 30
उड़ीसा 08 10 11 29
पंजाब 08 09 19 36
पश्चिम बंगाल 08 08 11 27
राजस्थान 07 10 17 34
झारखंड 07 06 08 21
अंडमान 05 03 02 10
आंध्र प्रदेश 05 01 06 12
अरुणाचल 04 03 05 12
असम 03 15 15 33
चंडीगढ़ 03 05 04 12
गुजरात 03 04 12 19
छत्तीसगढ़ 03 02 06 11
जम्मू कश्मीर 03 02 04 09
गोवा 02 03 04 09
हिमाचल प्रदेश 02 02 05 09
मिजोरम 02 00 01 03
बिहार 01 05 04 10
तेलांगना 01 02 06 09
मेघालय 01 02 02 05
पंडुचेरी 00 01 01 02
नागालैंड 00 00 02 02
सिक्किम 00 00 02 02
(नोट यह पदक तालिका रविवार रात 8.30 बजे तक की है)