क्राइम

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली

रुड़की । करीब एक सप्ताह पूर्व झबीरन गांव में हुई अंकित की हत्या के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस व बदमाश की ओर से एक दूसरे पर फायरिंग की गई। फायरिंग में एक गोली हत्यारोपी के पैर में लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने मुठभेड़ की सूचना आला अधिकारियों को दी है। हत्या में शामिल चार अन्य आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
बुधवार की देर शाम को पुलिस गंगनहर पटरी पर तांशीपुर तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दौरान एक बाइक पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने अपनी बाइक को विपरीत दिशा में दौड़ाते हुए जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की ओर से फायरिंग होती देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। बदमाश की ओर से दो राउंड फायर पुलिस टीम पर किए गए, जबकि पुलिस द्वारा भी करीब 5 राउंड फायर बदमाश पर कर दिए। पुलिस की ओर से की जा रही फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। गोली पर में लगने से बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित निवासी ग्राम कुरड़ी बताया है। बदमाश ने बताया कि उसके द्वारा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 फरवरी को सुपारी लेकर झीबरन गांव निवासी अंकित की चाकूओ से गोद कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्या में पुलिस चारो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। हत्या का मुख्य आरोपी रोहित पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुङकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस द्वारा हत्या में वांछित चल रहे आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button