मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति से मिले आशीष और स्नेह के लिए सहृदय आभार।
उत्तरायणी पर्व का अध्यात्म के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। यह पावन पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन दर्शन का भी उत्सव है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत न केवल विकास के नए शिखर छू रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति के गौरव को भी विश्व में पुनः स्थापित कर रहा है। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। और ये लक्ष्य कोई नारा नहीं, बल्कि हमारा “विकल्प रहित संकल्प” है।
इस अवसर पर मेयर श्री दीपक बाली जी, श्री विकास शर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रामेश चंद्र जोशी जी उपस्थित रहे।



