ग्वालदम क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध थाना थराली में हुआ अभियोग पंजीकृत।
दिनांक 01.02.2026 को एसएसबी कैम्प ग्वालदम के पास वाहन संख्या UK-14CA-1921 (ट्रक) के चालक द्वारा तेज़ व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल संख्या UK-04-5438 को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक 1-मनीष कुमैया पुत्र कैलाश सिंह, निवासी ग्राम गलेई, पोस्ट कंधार, थाना बैजनाथ व 2-आदित्य पुत्र श्याम सिंह, निवासी उपरोक्त
गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुँची थाना थराली पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार हेतु पीएचसी ग्वालदम भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों घायलों को हायर सेंटर जिला चिकित्सालय बागेश्वर रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मनीष कुमैया की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस पूछताछ एवं जांच में यह तथ्य सामने आया कि ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके बाद आरोपी चालक गोपाल सिंह धपोला पुत्र लक्ष्मण सिंह धपोला, निवासी ग्राम रंध काण्डा, थाना काण्डा, जनपद बागेश्वर, उम्र 52 वर्ष को कस्बा ग्वालदम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
जिसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 02/26, धारा- 106(a), 125(a), 12(b), 281, 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
