राज्यपाल

राजयपाल का अभिभासन

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (से.नि.) जी ने अपने अभिभाषण में पारदर्शी और उत्तरदायी शासन व्यवस्था के साथ-साथ आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा जनभागीदारी के माध्यम से उत्तराखण्ड को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के हमारे प्रयासों को रेखांकित किया है।

साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा पर्यटन और निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विविध प्रयासों और योजनाओं का भी उल्लेख किया गया है।

अभिभाषण में व्यक्त संकल्पों के अनुरूप हमारी सरकार समावेशी, संतुलित और सर्वस्पर्शी विकास की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुँच सके। ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ हम सभी मिलकर ‘विकसित उत्तराखण्ड’ के निर्माण की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button