सहसपुर कोतवाली के सभावाला चौकी क्षेत्र में रविवार को एक व्यापारी के खिलाफ 10 वर्ष की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
सहसपुर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 10 वर्षीय बेटी पड़ोस में अपनी मौसी के घर बच्चों के साथ खेलने गई थी। इस दौरान आटा चक्की संचालक ने उसे लालच देकर दुकान के भीतर बुलाया। उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची ने शोर मचा दिया। उसने घर जाकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। बच्ची की मां की ओर से कोतवाली में आकर शिकायत दी गई है।
घटना सुबह 10 से 11 के बीच की बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय से जांच कराई जा रही है। बच्ची के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।