बैठक

ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक

ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में देश के विभिन्न शहरों से आए महापौरगणों को संबोधित किया। इस अवसर पर कुल ₹29.78 करोड़ की लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi  के नेतृत्व में देश के शहरी क्षेत्रों को सुदृढ़, स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं से शहरी आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिली है साथ ही नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज भारत के शहर केवल विकास के केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, सुशासन और आत्मनिर्भरता के सशक्त मॉडल के रूप में उभर रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री Subodh Uniyal , श्री Ram Singh कैराना, विधायक श्री Prem Chand Aggarwal उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button