पर्यटन

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने जीएमवीएन के निदेशक

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने जीएमवीएन के निदेशक

जौनसार-बावर क्षेत्र के अंतर्गत खत बमटाड़ के कोरूवा गांव निवासी एवं सीबीएसई के पूर्व संयुक्त सचिव रहे डॉ. रणवीर सिंह तोमर को उत्तराखंड सरकार ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) का निदेशक नियुक्त किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है और विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

डॉ. तोमर लंबे समय तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा जाता है। उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा मिला। जौनसार-बावर क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों को उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर मिला।

स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉ. तोमर के प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व का लाभ अब गढ़वाल मंडल विकास निगम को मिलेगा। उनसे पर्यटन विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्रीय विकास योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button