UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 के लिए उत्तराखण्ड पुलिस तैयार
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सभी जनपदों में पुलिस अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
🔹 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
🔹 सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध
🔹 अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं प्रवेश व्यवस्था की निगरानी
🔹 होटल, लॉज एवं अन्य स्थानों पर सत्यापन अभियान
उत्तराखण्ड पुलिस परीक्षा की शुचिता बनाए रखने एवं सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित व निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सतर्क है।
⚠️ नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
