मंदिर

शंकराचार्यों और आचार्यों के हाथों में हो मंदिर संचालन: आलोक

शंकराचार्यों और आचार्यों के हाथों में हो मंदिर संचालन: आलोक

बदरीनाथ मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जेपीसी से जांच की मांग उठाई
श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भी भाजपा और आरएसएस को जमकर कोसा

ऋषिकेश। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में जेपीसी गठन की मांग की है। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मंदिरों के संचालन को जिम्मा शंकराचार्यों और आचार्यों के हाथों में देने की वकालत भी की।
उन्होंने कहा कि पहले केदारनाथ से सोना गायब हुआ। अब बदरीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आलोक ने दावा किया कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी के हैंडलर दिल्ली और नागपुर में बैठे हैं। महज आठ प्यादों को पकड़ने से श्रीराम के घर में डकैती का मामला खत्म नहीं होता है। चढ़ावा मामले में उन्होंने पूर्व में निर्माही अखाड़े के आरोपों का भी हवाला दिया। दावा किया कि श्रीराम मंदिर से करीब 20 हजार करोड़ रूपये के चढ़ावे की चोरी हुई। उन्होंने मंदिरों के संचालन को जिम्मा शंकराचार्यों और आचार्यों के हाथों में देने की वकालत भी की। वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, दीप शर्मा, राकेश सिंह मियां, जयेन्द्र रमोला,सिमरन उप्पल, पुष्पा मिश्रा, प्रदीप जैन, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन- 07 आरएसके 08 सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button