दुर्घटना

बरसाती नदी में नहाने गया 18 वर्षीय युवक का शव बरामद

बरसाती नदी में नहाने गया 18 वर्षीय युवक का शव बरामद
रुड़की । भगवानपुर के धीरमाजरा गांव के पास बह रही बरसाती नदी में गुरुवार शाम नहाने के दौरान बहा 18 वर्षीय युवक शुक्रवार को मृत मिला। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर युवक का शव नदी से बरामद किया। मृतक की पहचान साहिब पुत्र स्वर्गीय साजिद के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। तेज बहाव में वह बह गया था। भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button