क्राइम

चोरी की दो मोटर साईकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार*

*थाना कनखल*

*चोरी की दो मोटर साईकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार*

*कनखल क्षेत्र से चुराई गई मोटर साईकिले लक्सर खानपुर में बेचने का था प्लान*

*बंगाली अस्पताल के बाहर व सतीकुण्ड के पास से हुयी थी मोटर साईकिलें चोरी*

घटना का संक्षिप्त विवरणः- वादी चन्द्र शेखर निवासी गणेशपुरम कालौनी सतीकुण्ड कनखल हरिद्वार व राजकुमार निवासी केदार अपार्टमेन्ट द्वारा E FIR के माध्यम से पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 30.06.26 व 06.07.26 को सतीकुण्ड व बंगाली अस्पताल के बाहर से मोटर साईकिले चोरी होने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 226/26 व मु0अ0स0 227/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराये गये थे।

उक्त घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम का गठन किया गया।

दिनांक 15.07.26 को पुलिस टीम द्वारा जमालपुर जियापोता रोड पर चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान दो बिना नम्बर मोटर साईकिल सवारों को रोका गया। पूछताछ की गयी व बिना नम्बर होने पर ई चालान मशीन पर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर चैक किया गया तो उपरोक्त मो0 सा0 का नम्बर UP20AZ1647 सतीकुण्ड के पास से चोरी हुयी थी व दूसरी मोटर साईकिल को भी ई मशीन पर चैक किया गया तो UP19c2366 जो बंगाली अस्पताल के बाहर से चोरी हुयी थी का मिलान हुआ।

आरोपियों द्वारा सामूहिक तौर पर उक्त मोटर साईकिले बंगाली अस्पताल के पास व सतीकुण्ड से चोरी कर बेचने हेतु ले जाने की बात बताई गई। दोनों को चोरी की मोटर साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*बरामदगी का विवरणः-*
1- स्पलेण्डर मोटर साईकिल UP20AZ1647
2- स्पलेण्डर मोटर साईकिल UP19C2366

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः-*
1- अभिषेक पुत्र जयचन्द निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- शान्तनु पुत्र मोहन निवासी खानपुर ब्रह्मपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार

*पुलिस टीम थाना कनखलः-*
1- SHO देवेन्द्र सिहं रावत
2- SSI श्री अनुज सिहं
3- उ0नि0 नरेन्द्र सिहं
4- उ0नि0 अमित नौटियाल
5- हे0का0 जितेन्द्र शाह
6- का0 सतेन्द्र रावत
7- का0 उमेद सिहं
8- का0 प्रलव चौहान
9- का0 रघुबीर सिहं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button