यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे दिन भी स्यानाचट्टी से दूर्बिल के बीच तीन-चार स्थानों पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बड़कोट की टीम मौके पर पहुंचकर जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से बोल्डर हटाने एवं मार्ग को शीघ्र सुचारु करने के कार्य में जुटी हुई है। यात्रियों से मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर प्रतीक्षा करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
0 2 Less than a minute


