ऋषिकेश। भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ रायवाला पहुंच चुकी है। सुबह सात बजे हरिद्वार स्थित ‘हर की पैड़ी’ से यात्रा का शुभारंभ हुआ था।
यात्रा में खेल मंत्री के साथ महिला खिलाड़ी, एथलीट और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा मार्ग गुंजायमान हो रहा है। रायवाला स्थित खेल मैदान में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया है।
संकल्प कांवड़ यात्रा का समापन शाम को ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर में होगा। खेल मंत्री यहां भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर भारत की ओलंपिक मेजबानी की सफलता की कामना करेंगी।
0 0 1 minute read


