आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष और उक्रांद नेता भिड़े

भाजपा जिलाध्यक्ष और उक्रांद नेता भिड़े

डोईवाला, उत्तराखंड क्रांति दल में मारखमग्रांट के अध्यक्ष पंकज रावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष व समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी उक्रांद नेता पर हाथापाई का आरोप लगाते हुए राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उक्रांद नेता पंकज रावत ने बताया कि बीते शनिवार की रात वह कार में सड़क किनारे साथियों के साथ खड़े थे। इसीबीच भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल वहां पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्होंने अपने समर्थकों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की। जिसमें उनकी सोने की चेन तक गायब हो गई। तहरीर में बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को भी दी। पुलिस ने उल्टा उनका ही चालान कर दिया। रविवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली जाकर लिखित तहरीर दी।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुल्लावाला में कार से घर जा रहे थे। सुसवा नदी पुल के पास उन्हें जानने वाला एक शख्स मिला, तो उन्होंने कार रोकी और उससे बातचीत करने लगे। आरोप लगाया कि दूसरी तरफ कार के पास खड़े पंकज रावत ने उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। कार पर लगे बोर्ड को देख आक्रोश में हाथापाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और घर जा रहे भांजे को बुलाया। इसके बाद पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। तथ्य अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फोटो कैप्शन- 10 आरएसके 20 डोईवाला कोतवाली में रविवार को प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं को जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button