क्राइम

नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की बडी कार्यवाही

*कोतवाली लक्सर*

*नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की बडी कार्यवाही*

*युवाओं के शरीर में जहर घोलने वाले नशा तस्करो को हरिद्वार पुलिस ने नशीले दवाओ के साथ धर दबोचा*

*अभियान ऑपरेशन लगाम के तहत क्षेत्र में पुलिस की निरन्तर सक्रियता/निगरानी से मिल कामयाबी*

*173 नशीले कैप्सूलों के साथ 02 आरोपितों को धर दबोचा*

SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी ।

उक्त के क्रम में दिनांक 24.08.2026 को लक्सर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग जगहो से दौराने चैकिंग 02 व्यक्तियों को कुल 173 अवैध नशीले कैप्सुलो के साथ पकडा गया ।

आरोपितों से जानकारी व पूछताछ करने से ज्ञात हुया कि दोनों आरोपित नशे के आदी है, नशीले कैप्सूलो को स्वयं के लिये व कुछ अपनी निजी जरुरतो को पूरा करने के लिये बेचने के लिये अपने पास रखते है ।

आरोपितों से बरामद अवैध नशीले कैप्सूलो के श्रोत की जानकारी की जा रही है।

आरोपितों के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किये गये ।

*नाम पता आरोपित*
1-वसीम अहमद उर्फ सीम्मी पुत्र जाहिद हसन नि० नेन्हदपुर सुठारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
2-आरिफ पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

*वसीम अहमद उर्फ सीम्मी से बरामद*
Dicyclomine HCl, Tramadol HCI & Acetaminophen Capsules के 101 कैप्सूल

*आरिफ से बरामद*
Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules के 72 कैप्सूल

*पुलिस टीम-*
1- श्री प्रवीण सिंह कोश्यारी-प्रभारी निरीक्षक
2-व0उ0नि0 नितिन चौहान
3-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी
4-उ0नि0 दीपक चौधरी
5-हे0कानि0 मनोज मिनान
6-कानि0 अजीत तोमर
7-कानि० किशोर नेगी
8-कानि0 कपिल देव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button