क्राइम

स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार

 

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को 9.7 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुन्नी पुत्री स्व. मुख्तियार, निवासी कुंजा ग्रांट, विकासनगर, उम्र 21 वर्ष को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक रुड़की से खरीदकर लाई थी और स्थानीय लोगों को बेचती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button