क्राइम

सोशल मीडिया पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर, तमंचे के साथ वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी*

*कोतवाली मंगलौर*

*सोशल मीडिया पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर, तमंचे के साथ वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी*

*सोशल मीडिया पर फ्रेंड फॉलोइंग बढ़ाने के लिए तमंचे का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई*

*वीडियो वायरल होने के बाद मंगलौर पुलिस ने युवक की पहचान कर तत्काल किया गिरफ्तार*

*आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रील/वीडियो बनाकर प्रसारित करने तथा माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा तमंचे के साथ वीडियो अपलोड किए जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो की जांच एवं तस्दीक के दौरान युवक की पहचान अरकान पुत्र अरशद, निवासी जबरदस्तपुर जौरासी, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा उप निरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लंढौरा-मंगलौर रोड से दबोचा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
अरकान पुत्र अरशद निवासी जबरदस्तपुर जौरासी, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
• 01 तमंचा 315 बोर
• 02 जिंदा कारतूस

*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक नवीन चौहान
2. ⁠हेड कांस्टेबल शूरवीर
3. ⁠कांस्टेबल रघुवीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button