श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में श्री कृष्ण जन्म महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्यालय परिसर में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण रहा। अधिकारियों एवं जवानों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर विधिवत जन्मोत्सव मनाया गया।
महोत्सव के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए गए तथा उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
महोत्सव ने पूरे वाहिनी परिवार को भक्ति, उमंग और आपसी सौहार्द के रंग में रंग दिया।



