ट्रेनिंग

औली में भारत-अमेरिका सैनिकों ने किया संयुक्त अभ्यास

औली में भारत-अमेरिका सैनिकों ने किया संयुक्त अभ्यास

जोशीमठ,
औली में चल रहे ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के तहत गुरुवार को भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों की संयुक्त ट्रेनिंग की। इस दौरान बिल्डिंग क्लियरेंस और रूम इंटरवेंशन ड्रिल के जरिए आमने-सामने की लड़ाई जैसी परिस्थितियों में अभियान चलाने का अभ्यास किया गया। ड्रिल में ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर की मदद से कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। अमेरिकी सैनिकों ने भारतीय जवानों से संवाद कर उपकरणों और तकनीकों का अवलोकन भी किया। संयुक्त प्रशिक्षण से दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर अनुभवों के आदान-प्रदान, रणनीतिक समझ और आपसी तालमेल को मजबूती मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button