पतंजलि विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
पतंजलि विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण पतंजलि विश्वविद्यालय के माननीय प्रति कुलपति महोदय जी के के माध्यम से किया गया Iइस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं विचार-विमर्श के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन “यूथ फॉर ए सेल्फ-रिलायंट इंडिया” (Youth for a Self-Reliant India) थीम के अंतर्गत किया गया। इस थीम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि युवा अपने कौशल और सामर्थ्य के बल पर अपने भविष्य को सशक्त बनाने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सप्त ऋषि आश्रम का भ्रमण किया तथा वहां के विद्यार्थियों के साथ अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, सेवा-भावना, सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
सप्त ऋषि आश्रम के प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों को आश्रम की गतिविधियों एवं उसके उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं समाजसेवा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा-भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सार्थक जी कनिका जी डॉली जी परब जीत जी आदि विभिन्न स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी प्रदान की

