क्राइम

शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालकों के वाहन सीज

🚨 नशे में वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस की सख्ती, सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं!

कोटद्वार एवं श्रीनगर पुलिस ने की कार्रवाई, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 03 चालकों के वाहन सीज।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा की गई दैनिक चेकिंग के दौरान कोटद्वार में 02 तथा श्रीनगर में 01 वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों के वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button