अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली चालक की मौत
रुड़की । झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर ग्राम माजरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली झबरेड़ा के गाड़ी चालक प्रमोद कुमार उर्फ दददा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम प्रमोद कुमार बाइक से कोतवाली से रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
