नवोदय नगर स्थित दीप गंगा सोसायटी एवं सामुदायिक केंद्र, शिवालिक नगर में आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में सम्मिलित होकर गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
गरबा की गूंजती थाप और पारंपरिक नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्साह, उमंग और आनंद से भर दिया। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस भव्य आयोजन के लिए समस्त आयोजक मंडल एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌺🙏



