दून में कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत अन्य मुद्दों को लेकर देहरादून में कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली। गुरुवार सुबह कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता टपकेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस न्याय यात्रा शुरू की।यात्रा राजपुर और मसूरी विस क्षेत्रों में पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया। यात्रा में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, संग्राम पुंडीर, पियूष गौड़, मनमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, सुमेंद्र वोहरा, गरिमा दसौनी, वैभव वालिया आदि मौजूद थे।
0 0 Less than a minute