जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, गांव में मचा हड़कंप
भगवानपुर। मोहितपुर गांव में बुधवार को 49 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान छोटी पत्नी ओमपाल निवासी मोहितपुर, कोतवाली भगवानपुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।