राजनीति

अंकिता भंडारी को भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिलेगा : रागिनी नायक

अंकिता भंडारी को भाजपा सरकार में न्याय नहीं मिलेगा : रागिनी नायक
हरिद्वार/ अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी कौन था और किसे बचाया जा रहा है। सीबीआई ने भी अज्ञात वीआईपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। माता पिता न्याय के लिए भटक रहे हैं। उक्त बात कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे खोखले नज़र आ रहे हैं। जिस व्यक्ति का नाम भाजपा के नेता ले रहे हैं उसे संवैधानिक पद देकर बचाया जा रहा है। संवेदनशून्ता साफ दिख रही है। जब तक न्याय नहीं मिलता कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को भी सरकार बचा रही है। इस्तीफा तो होकर रहेगा। उन्हें सरकारी गवाह बनकर देश को बचाना चाहिए।
इस दौरान पंखुड़ी पाठक, गरिमा दौसानी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button