🚔 टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1,77,000 की कीमत की 708 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।
👮♀️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत कैम्पटी पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
🔹 चौकी नैनबाग क्षेत्रांतर्गत सिलासु पुल के पास चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 708 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
🔹 अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।