चारधाम

केदारनाथ मे रिकॉर्ड श्रद्धांलु पहुँचे

सुप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इस वर्ष भक्तों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष यानी 2025 की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या 01 लाख 62 हजार 864 अधिक रही है।

बीते वर्ष 2025 में कुल 17 लाख 70 हजार 274 श्री केदारनाथ धाम दर्शन को आए थे। जबकि इससे पूर्व वर्ष 2024 में यात्री संख्या 16 लाख 53 हजार 581 थी। इस वर्ष की यात्रा ने पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष 19 लाख 33 हजार 138 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा को नया आयाम मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने पर प्रदेश सरकार ने खास फोकस रखा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में ऑलवेदर रोड जैसी परियोजनाओं से चारधाम यात्रा ज्यादा सुगम और सुरक्षित हुई है। यात्रा मार्गों से लेकर स्वास्थ्य, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, आवास और आपदा प्रबंधन तक की व्यवस्थाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया गया है। यही सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा को निरंतर नया आयाम दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button