मेला

त्रिवेणी कौथिग का नंदाराज की झांकी के साथ हुआ शानदार आगाज

नई टिहरी। नगरपालिका की ओर से आयोजित सात दिवसीय त्रिवेणी कौथिग का सुरी मंदिर और दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना,कलश यात्रा,नंदा राजजात,पारंपरिक सांस्कृतिक झांकियां और मार्च पास्ट के साथ शानदार आगाज हो गई है। झांकी में नगर के शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। देर शाम को लोक गायक मंगलेश डंगवाल की सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई है।
वीरवार को त्रिवेणी कौथिग का शुभारंभ हो गया। सुरी देवी और नव दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आकर्षक झांकियां और कलश यात्रा निकाली गई। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में झांकी मोलधार से होते हुए बौराड़ी ओपन मार्केट होकर बौराड़ी स्टेडियम तक झांकी निकाली। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल की ओर से मां नंदा देगी राजजात की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें काला खाड़ू डोली और यात्रा की अगुवाई कर रहा था। वहीं छोलिया नृत्य को भी जमकर सराहना मिली। वहीं बीवीएस पब्लिक स्कूल, दून किंडरगार्टन नई टिहरी, शिशु मंदिर बौराड़ी के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। पालिकाध्यक्ष रावत ने बताया कि मेले में 2 दिसंबर तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा राज्य स्तरीय कबड्डी,बैडमिंटन, टीटी जैसी प्रतियोगिताएं, मेहंदी, रंगोली की प्रतियोगिताएं होंगी। मेले की सांस्कृतिक संध्या का देर शाम को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सभासद डॉ. प्रीति पोखरियाल,मानवेंद्र रावत,विनीत उनियाल,प्रवेश चौहान,सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के निदेशक गौतम बिष्ट, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शीशराम कोठियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण,महामंत्री संदीप रावत,आनंदमणि पैन्यूली,सतीश थपलियाल,प्रीतम नेगी,शिव सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button