लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तैयार की गई नई मतदाता सूची में अब कुल 15 करोड़ 29 लाख 24 हजार 62 मतदाता हो गए हैं। इनमें 8 करोड़ 14 लाख 33 हजार 752 पुरुष, 7 करोड़ 14 लाख 82 हजार महिला और 7705 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर करवाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद नई मतदाता सूची के आंकड़े जारी किए। नवदीप रिणवा ने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पहले प्रदेश की मतदाता सूची में 15 करोड़ 3 लाख 39 हजार 879 वोटर थे। राज्य में अब कुल आबादी के अनुपात में 61.98 प्रतिशत वोटर हैं जबकि पिछले साल 27 अक्तूबर यानि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पहले यह अनुपात 60.93 प्रतिशत का था।