ऋषिकेश,
सेवानिवृत्ति राजकीय पेंशनर संगठन ने कान्हरवाला में बैठक की। पेंशनर संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। अध्यक्ष धर्म सिंह कृषाली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में संगठन सदस्य उसी दल को मतदान करेंगे जो गोल्डन कार्ड की समस्याएं दूर करेगा। पेंशनरों को अभी तक गोल्डन कार्ड में ओपीडी निशुल्क नहीं की गई है।
सचिव सोहन सिंह नेगी ने कहा कि डोईवाला में सब ट्रेजरी नहीं होने से पेंशनरों को ऋषिकेश या देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आश्वासन के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि सरकारी सेवाओं में सेवानिवृत होने के बाद 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर दस प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत और 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत की पेंशन वृद्धि की जाए। वर्तमान नियमों में सिर्फ 80 वर्ष होने पर ही 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है। संचालन सोहन सिंह नेगी ने किया। बैठक में खजनी राठौर, चतर सिंह पुंडीर, देवी सिंह कृषाली, शिव सिंह कृषाली, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह रौथाण, मेहरबान सिंह बिष्ट, रामेश्वर प्रसाद, मनजीत सिंह सिंधवाल, प्रेम सिंह रावत, चतर सिंह मनवाल, सत्यपाल सिंह पुंडीर, लाभ सिंह डोगरा, रघुवीर सिंह, जगबीर सिंह, बीर सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।