राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने जनसंपर्क कर मांगे वोट

कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
   गोदियाल भाजपा की नीतियों पर जमकर बरसे
श्रीनगर। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कीर्तिनगर ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क एवं रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। गढ़वाल लोस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने लक्षमोली,डांगचौरा, मलेथा,कीर्तिनगर, मढ़ी चौरास व अन्य क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा। इस मौके पर कीर्तिनगर से मढ़ी चौरास तक बाइक रैली निकाली गयी। जनसंपर्क अभियान के दौरान गोदियाल ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महिलाओं पर अत्याचार, सेना में अग्निवीर भर्ती योजना, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बन्द कर पहाड़ के बेरोजगारों, सरकारी कर्मचारियों व आम जनमानस के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अंकिता भण्डारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों पर भारी भरकम जीएसटी लागू कर उन्हें सता रही है।इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। मौके पर पूर्व विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,देवप्रयाग जिलाध्यक्ष उतम सिंह असवाल, ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी, डॉ प्रताप भण्डारी, राकेश बिष्ट,मोहनानंद डोभाल, दीपक सजवाण आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button