Uncategorized

भारत में बनेगा फाइटर प्लेन का इंजन-राजनाथ

भारत में बनेगा फाइटर प्लेन का इंजन-राजनाथ

चमोली । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि फाइटर प्लेन का इंजन साल भर के अंदर भारत की धरती पर भारतीय लोगों के हाथों से ही बनेगा। आज भारत हर मामले में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो सिस्टम में बदलाव लाना होगा। शुक्रवार को गौचर में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले 600 करोड़ की रक्षा सामग्री का निर्यात करने वाले भारत ने पिछले सात सालों के अंदर 21 हजार करोड़ से अधिक की रक्षा सामग्री का निर्यात किया है।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण आज उनकी दशा किसी से छिपी नहीं है। उन सरकारों की छवि खराब होने के साथ ही उनके मंत्री भी जेल तक गए। पिछले दस सालों में मोदी सरकार के उपर एक भी आरोप नहीं लगा। भारत ताकतवर देश बना है। हम अपने पड़ोसी देशों के साथ भी अच्छे संबंध बनाकर रखना चाहते है लेकिन यदि हमारे साथ नापाक हरकत की तो जवाब देना हमारा धर्म है। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया उसे सुनती है। मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्व में कद बढ़ा है।
जनसभा में  राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, विधायक अनिल नौटियाल, भोपाल राम टमटा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, गजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button