चारधाम

गंगोत्री के दर्शन किए बगैर लौटे तीर्थयात्री

गंगोत्री के दर्शन किए बगैर लौटे तीर्थयात्री
उत्तरकाशी,  गंगोत्री यात्रा मार्ग पर सोमवार को भारी जाम के कारण विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री गंगोत्री धाम के दर्शन किए बगैर ही वापस लौट गए। यात्रियों ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक भी उन्हें धाम की ओर नहीं जाने दिया गया, जिससे निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
सोमवार को उत्तरकाशी के विश्वनाथ चौक पर हिंदुस्तान से बातचीत में मुंबई की यात्री मनीषा सोलंकी ने बताया कि वह 13 यात्रियों के जत्थे के साथ चारधाम यात्रा पर निकले हैं। बीते आठ मई को मुंबई से निकले थे। 11 मई को बड़कोट पहुंचे। जहां भारी जाम के बीच किसी तरह गत रविवार को यमुनोत्री के दर्शन किए। इसके बाद रविवार रात को उत्तरकाशी पहुंचे। उत्तरकाशी में स्टे करने के बाद सुबह आठ बजे गंगोत्री धाम के दर्शन को निकले, लेकिन हीना के पास पंजीकरण केंद्र में उन्हें पुलिस द्वारा आगे जाम का हवाला देकर रोक दिया गया। देर शाम तक जाम खुलने का इंतजार करने के बाद पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक अगले दिन सुबह तीन बजे छोड़ा जाएगा। जिससे निराश होकर यात्रियों का जत्था वापस लौट आया और केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की बदहाल यात्रा व्यवस्था के कारण उनका यात्रा शेड्यूल बिगड़ रहा है। आगे की यात्रा प्रभावित होने से बचने के लिए वह मंगलवार को केदारनाथ दर्शन के लिए फाटा पहुंचेंगे। कहा कि 15 साल से निरंतर चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं, लेकिन पहली यह अव्यवस्था देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button