पर्यटको के लिए 1 जून से खुलेगी फूलों की घाटी।
जोशीमठ,
चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रेक 1 जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। फूलों की घाटी ट्रेक अपने फूलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। फूलों की घाटी दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है और जैव विविधता का अनुपम खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगी फूल खिलते है। प्रकृति प्रेमियों के लिए फूलों की घाटी से टिपरा ग्लेशियर, रताबन चोटी, गौरी और नीलगिरी पर्वत के बिहंगम नजारे भी देखने को मिलते है। फूलों की घाटी 30 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।