विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है।घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचे। यहां से फूलों की घाटी के लिए तीन किमी का ट्रैक है। डीएफओ ने बताया, घाटी में जाने वाले ट्रैक को सुधार दिया गया है।घाटी में कई प्रजाति के फूल भी खिलने लग गए हैं।
0 0 Less than a minute