दुर्घटना

पौड़ी-कोटद्वार सड़क मार्ग में वाहन गिरा, 9 लोग घायल

पौड़ी-कोटद्वार सड़क मार्ग में वाहन गिरा, 9 लोग घायल
सतपुली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 6 बजे के आसपास एक टैक्सी वाहन गहरे खड्ड में जा गिरा। गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हाड़ मोड़ के पास वाहन संख्या युके 15 टीए 0713 अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 9 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में शामिल होने जा रहे थे। सभी घायल ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल के बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायलों तक पहुंचे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम व स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। सभी को एंबुलेंस से सतपुली सरकारी अस्पताल भेजा गया। जिनमे से गंभीर रूप से घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है। जहाँ वे उनका उपचार चल रहा है।
घायलों में कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, 26 वर्ष, रश्मि पुत्री जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष,
सरोजनी देवी पत्नी दिगम्बर रावत, 43 वर्ष, अनीता देवी पत्नी जगबीर सिंह, 40 वर्ष, सूरजपाल सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह 46 वर्ष, राधा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह, 75 वर्ष, संजय पुत्र चंद्रपाल उम्र 20, वाहन चालक सूरज गुसाई पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई 28 वर्ष, कलावती देवी पत्नी नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, गंभीर रूप से घायलों में भगवंती देवी पत्नी जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button