जानकीचट्टी में छह यात्रियों को सुरक्षित निकाला
मोरी। शनिवार रात को जानकीचट्टी में फंसे 6 यात्रियों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। जानकीचट्टी से एसडीआरएफ को सूनचा मिली कि राम मंदिर के ऊपर 6 यात्री फंसे हुए थे। बताया कि उनके पास टॉर्च की व्यवस्था नहीं थी और भारी बारिश के कारण वे नीचे नहीं आ पा रहे थे। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सत्येंद्र रावत के नेतृत्व में एक बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ। जानकीचट्टी चौकी से 2 किमी दूर जाकर टीम ने सुरक्षित रूप से फंसे हुए यात्रियों को निकाला। यात्री मध्य प्रदेश और दिल्ली से थे। घटनास्थल के आसपास अधिक बारिश होने और नदी का जलस्तर बढ़ गया था जिससे बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। जिन यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया उनमे अभिषेक सोनी (दिल्ली), वैशाली, भारती अशोक और अशोक जाटव (मध्य प्रदेश), जितेंद्र और विलास (दिल्ली) शामिल है।
0 2 1 minute read