राजनीति

केदारघाटी में हुए नुकसान की सही जानकारी दे सरकार

केदारघाटी में हुए नुकसान की सही जानकारी दे सरकार

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि केदार घाटी में आई आपदा के सात दिन बाद भी आपदा प्रबंधन विभाग, इससे हुए नुकसान का विवरण सार्वजनिक नहीं कर पा रहा है। कैम्प कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि बीते सप्ताह केदार घाटी में आई भीषण आपदा के बाद जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग सोनप्रयाग से लेकर केदार मंदिर तक नौ स्थानों पर भूस्खलन और रोड वाशआउट की बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने खुद मौके पर जाकर इससे अधिक नुकसान की बात कही थी। धस्माना ने कहा कि उस दिन स्थानीय पुलिस प्रशासन भी केदारनाथ में फंसे यात्रियों की सही संख्या नहीं बता पा रहा था। उन्होंने कहा कि असलियत यह है कि कांवड़ यात्रा वाले यात्रियों का प्रशासन ने कोई पंजीकरण ही नहीं किया, इसलिए पुलिस प्रशासन के पास सही आंकड़े तक नहीं हैं। उन्होंने आपदा की सही जानकारी सामने रखने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button