मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली

मुख्यमंत्री आवास पर शासन के उच्चाधिकारियों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक सहित आयुक्तों, उपपुलिस महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की।

बैठक में अधिकारियों को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के सख्त निर्देश दिए। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के लिए गौरा शक्ति एप को और अधिक सक्रिय बनाने, धर्मांतरण, लव जिहाद आदि के मामलों में लापरवाही न बरतने हेतु निर्देशित किया।

अपराधियों के मन में पुलिस का भय तथा आमजन का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़े यह सुनिश्चित किया जाए। मदरसों व अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों को एक आदर्श नागरिक बनने के लिए क्या शिक्षा दी जा रही है, इस पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button