देवप्रयाग
हिंडोलाखाल से श्रीनगर से जा रही कार के पलेठी के निकट खाई में गिरने से एक शिक्षक व शिक्षिका की मौत हो गयी। जबकि एक शिक्षिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे श्रीनगर बेस में भर्ती कराया गया है।
हिंडोलाखाल थाना के एस आई विक्रम शुक्ला ने यह जानकारी देते बताया कि रा इ का पलेठी डोब्ल्यो में कार्यरत शिक्षक अर्जुन सिंह रावत 45 बर्ष व शिक्षिका अनिता नेगी 54 बर्ष सहित जूनियर हाई स्कूल शिक्षिका अनिता मंमगाई 45 बर्ष कार से श्रीनगर आ रहे थे। पलेठी के निकट हनुमान चौक में कार बेकाबू होकर बीस मीटर खाई में जा गिरी जिसमें दो की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि एक शिक्षिका गम्भीर घायल हो गयी। सूचना पुलिस व ग्रामीणों मौके पर पहुँच। वहीं विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने भी घटना स्थल पर पहुँचकर राहत कार्य का जायजा लिया।घटना सवा 5 बजे की है।
0 2 1 minute read