पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पश्चिम में राजस्थान, मध्य भारत में मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत में ओडिशा और झारखंड में भी झमाझम मेघ बरस रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश ने 36 घंटों में 47 लोगों की जान ले ली। इनमें उत्तर प्रदेश में 32, मध्य प्रदेश में 11 और राजस्थान में चार मौतें शामिल हैं। ज्यादातर मौतें दीवार और घर गिरने से हुई हैं। हादसों में 38 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के चलते बुरा हाल है। केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है और शुक्रवार को प्रदेश में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने अभी तीन दिन और हिमाचल और उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
0 1 1 minute read