आपदा

बद्रीनाथ हाईवे कई जगह बंद

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन ने मुसीबत खड़ी की हुई है। चमोली में बदरीनाथ हाईवे का वैकल्पिक मार्ग नंदप्रयाग सेकोट कोठियालसेन सड़क भूस्खलन से बंद हो गई है। जबकि बदरीनाथ हाईवे भी पार्थाडिप में सुबह से ही बंद पड़ा हुआ है।

थराली चेपड़ों के पास थराली देवाल मोटर मार्ग पर भूस्खलन से चीड़ के दो बडे पेड़ सड़क पर आए। जिससे सड़क 12 घंटे से बंद है। लोनिवि की जेसीबी मशीन से पेड़ नहीं हट पा रही। वहीं कर्णप्रयाग के पास चटवापीपल में बदरीनाथ हाइवे बंद है। यहां कई यात्री वाहन फंसे हैं।

उधर, यमुनोत्री हाईवे मलबा बोल्डर पत्थरों के आने से व कटाव के चलते जगह-जगह हाईवे बंद हैं, जिसके कारण जगह-जगह श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोग हाईवे खुलने की इंतजारी में घंटों से खड़े हैं। यमुनोत्री हाईवे राडी के निकट बंद होने से यमुना घाटी का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा हुआ है।

वहीं उत्तरकाशी में पिछले तीन-चार दिनों से रूक-रूककर जारी बारिश के चलते तापमान गिरने से ठंड ने करीब एक माह पूर्व ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार जनपद में आज भी मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button