कीर्तिनगर में वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत
कीर्तिनगर के मैखण्डी-तल्यामंडल मोटरमार्ग पर बुधवार देर शाम को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सावार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक घायल हो गया। घायल बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कीर्तिनगर पुलिस ने बताया कि वाहन कण्डोली काटल की ओर जा रहा था। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग में मिट्टी की फिसलन के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेस चिकित्सालय भेज दिया है। कीर्तिनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में वाहन चालक 31 वर्षीय गणेश मियां पुत्र उम्मेद सिंह निवासी अमरोली कीर्तिनगर ब्लॉक, 40 वर्षीय रमेश लाल पुत्र सबरी लाल अमरोली और 36 वर्षीय पंकज पुत्र कैलाश चंद फोंदणी न्योली कीर्तिनगर ब्लॉक की मौके पर मौत हो गई। घटना में 27 वर्षीय मनोज पुत्र दिनेश घायल हो गया है। बताया कि शवों को पोस्टमार्डम के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया है। मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0 2 1 minute read