मौषम

सितंबर में उफ़ ये गर्मी

  • इस साल मई-जून की प्रचंड गर्मी ने मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को खूब परेशान किया। अब मानसून के अंतिम चरण में भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। चटक धूप के चलते सितंबर में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। सोमवार को तो धरती ऐसी तपी कि 49 साल का रिकॉर्ड टूट गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह हाल सिर्फ देहरादून का नहीं बल्कि प्रदेश भर का रहा। इससे पहले साल 1974 में चार सितंबर को दून का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है

सितंबर में आमतौर पर मैदानी इलाकों में भी रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात के समय में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में बीते तीन-चार दिनों से मानसून कमजोर हुआ है। इसके चलते आसमान साफ है और बादल न होने की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button